Bihar

प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र से एक लाख सदस्य का लक्ष्य

मधुबनी, 25 अगस्त (Udaipur Kiran) ।जिला भाजपा कार्यालय सभागार में रविवार को सदस्यता अभियान संकल्प दोहराया गया। प्रत्येक विधानसभा सभा क्षेत्र से एक लाख नये सदस्य बनाने का संकल्प लिया गया। एक सितम्बर से सदस्ता महाभियान की शुरुआत होगी। भाजपा जिला कार्यालय के सभागार में रविवार को शंकर झा के संयोजन में सदस्य्ता अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री देवेंद्र यादव ने किया।

कार्यशाला में प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार, प्रदेश मंत्री रत्नेश कुशवाहा, जिला प्रभारी रामकुमार राय पूर्व मंत्री बेनीपट्टी क़े विधायक विनोद नारायण झा विस्फी क़े विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल, विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर सहित अन्य विशिष्ट लोगों ने अपना मंतव्य दिया।मुख्य रूप से अधिक से अधिक सदस्य कैसे बने इसके गुरु सिखाए गए। सदस्यता अभियान को नंबर जारी किया गया।

आई सेल संयोजक राजीव कुमार झा ने बताया कि जारी नंबर पर फोन करके लोग भाजपा क़े सदस्य बन सकते हैं। सदस्य्ता अभियान को पार्टी का ऐतिहासिक अभियान व महपर्व बताया। शक्तिकेंद्र स्तर से प्रत्येक बूथ पर भाजपा दो सौ नये सदस्य बनाएगी। अवसर पर प्रमोद सिंह ज्योति मंडल उपाध्यक्ष संजय पांडे बरुन सिह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / लम्बोदर झा / चंदा कुमारी

Most Popular

To Top