Jharkhand

तपोवन मंदिर ने रामनवमी के अखाड़ाधारियो का किया स्वागत

तपोवन मन्दिर पहुचे  अखाडाधारी

रांची, 1 जून (Udaipur Kiran) । रांची के प्रसिद्ध श्री राम जानकी तपोवन मंदिर परिसर में श्री महावीर मंडल, केंद्रीय समिति, रांची के नेतृत्व में पहुंचे अखाड़ाधारीयो का रविवार को स्वागत किया गया।

मंदिर के महंत ओम प्रकाश शरण की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में श्री महावीर मंडल केंद्रीय समिति के अध्यक्ष जय सिंह यादव ने कहा की मंदिर के महंत की इच्छा पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

मौके पर महंत ने कहा की मंदिर का निर्माण कार्य शुरू है। ऐसे में रामनवमी के समय मंदिर का प्रांगण थोड़ा छोटा हो गया था। जिला के सभी अखाड़ाधारियों के सहयोग से इस बार रामनवमी पर्व बड़े ही सुखद और अच्छे वातावरण में संपन्न हुआ। रामभक्तों ने रामनवमी के समय में भगवान के दर्शन किए बिना किसी कठिनाई के प्रशासन के सहयोग से रामनवमी का वृहद कार्यक्रम संपन्न हुआ।

उल्लेखनीय है कि श्री राम जानकी तपोवन मंदिर में भगवान श्री राम का भव्य विशाल मंदिर का शिलान्यास हो चुका है।

इस अवसर पर उपस्थित सभी अखाड़ाधारीयो और संस्था के पदाधिकारियों का महंत ने अंग वस्त्र देकर उनका स्वागत किया।

रांची की शोभायात्रा देश भर के लिए प्रेरणास्रोत : महंथ

उन्होंने कहा कि रामनवमी की एकदिवसीय शोभायात्रा जो रांची में निकलती है वह देखने लायक है। यह शोभायात्रा पूरे देश के लिए एक प्रेरणास्रोत है। इस शोभायात्रा में लाखों की संख्या में श्री रामभक्त पुरुष और महिलाएं तथा बच्चे झांकियों के संग अपने-अपने अखाड़ा से झंडा का पूजन कर पैदल श्री राम जानकी तपोवन मंदिर के लिए निकलते हैं और तपोवन मंदिर में झंडा को अर्पण कर भगवान के दर्शन कर अपने-अपने घरों में लौट जाते हैं। इस आयोजन में समस्त सनातन हिंदू का सहयोग होता है।

उन्होंने बताया की श्री महावीर मंडल केंद्रीय समिति का भी 100 वर्ष पूर्ण हो रहा है। वहीं श्री राम जानकी तपोवन मंदिर के 386 वर्ष से भी प्राचीन है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से यदुनाथ पांडेय, वीरेंद्र साहू, शंकर दुबे, शंकर प्रसाद, कैलाश केशरी, बीरेंद्र त्रिपाठी सहित अन्य लोगों ने मंदिर प्रांगण में श्री राम के मंदिर के निर्माण कार्य पर अति प्रसन्नता जाहिर करते हुए लोगों से अपने सुझाव और जानकारी के माध्यम से तन, मन और धन से मंदिर के निर्माण में सम्पूर्ण सहयोग देने की अपील की।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष हीरालाल साहू, मंडल के अध्यक्ष जयसिंह यादव, पवन गुप्ता, राहुल कुमार चंकी, मंत्री सुभाष साहू, उदय रविदास, सुनील वर्मा, प्रमोद सारस्वत ,राकेश सिंह,प्रणय,राज किशोर, कैलाश केसरी, शंकर शाहू, बबलू मुंडा ,राजा सेनगुप्ता, वीरेंद्र साहू, शंकर दुबे ,गोपाल पारीक, पंडित ललित नारायण ओझा ,वीरेंद्र त्रिपाठी ,विजय साहू , लीलू ,लंकेश सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Most Popular

To Top