Haryana

सिरसा: भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का दायित्व ग्रहण समारोह

भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का दायित्व ग्रहण
भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का दायित्व ग्रहण
भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का दायित्व ग्रहण

सिरसा,28 जुलाई (Udaipur Kiran) । भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का दायित्व ग्रहण समारोह व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य का अभिनंदन समारोह एवं प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन का आयोजन एफ ब्लॉक स्थित जिला भाजपा कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा. कमल गुप्ता थे। मंच संचालन जिला महामंत्री सतीश जग्गा ने किया। अतिथियों का स्वागत जिला महामंत्री प्रमोद कम्बोज ने किया।

मुख्यातिथि ने नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निताशा सिहाग व जिलाध्यक्ष शीशपाल कम्बोज तथा उनकी टीम को दायित्व ग्रहण करवाया। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नई कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।

इस दौरान डा. कमल गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा में दायित्व परिवर्तन होता रहता है। निताशा सिहाग की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि एक जिलाध्यक्ष के तौर पर जितना कार्य एक महिला होते हुए किया, उतना एक पुरूष जिलाध्यक्ष भी नहीं कर पाता। उन्होंने निताशा सिहाग को प्रदेश कार्यकारिणी में बतौर सदस्य बनाए जाने पर अभिनंदन करते हुए आशीर्वाद दिया। वहीं नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शीशपाल कम्बोज ने कहा कि उन्होंने पार्टी में रहते हुए विभिन्न दायित्वों पर कार्य किया है। अब पार्टी ने उन्हें जिलाध्यक्ष का दायित्व दिया है। हम सबने मिलकर पार्टी की मजबूती के लिए काम करना है। निताशा सिहाग ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि सिरसा जिला की पांचों सीटों पर भाजपा को मजबूत कर कमल खिलाने का काम करें। उन्होंने कहा कि बेशक पार्टी ने उन्हें प्रदेश में दायित्व दिया है, पर वे जिला के कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेगीं।

जिलाध्यक्ष शीशपाल कम्बोज ने अंत में कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन वे पूर्ण निष्ठाभाव से करेंगे और सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जिला की पांचों सीटे भाजपा की झोली में डालने का काम करेंगे।

निताशा सिहाग व शीशपाल कम्बोज ने इस नियुक्ति के लिए केन्द्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट किया। वहीं पार्टी राष्ट्रीय परिषद के सदस्य जगदीश चोपड़ा, प्रदेश सचिव सुरेन्द्र आर्य ने दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दोनों पार्टी को नई बुलंदियों पर लेकर जाएंगे।

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष यतिन्द्र सिंह, अमीर चंद मेहता, रतनलाल बामनियां, श्याम बजाज, राजेन्द्र देसुजोधा, अमन चोपड़ा, जिला मीडिया प्रभारी विशाल कुमार, महेन्द्र धिगतानियां, भावना शर्मा, सुखविन्द्र बराड़, नत्थूराम, अमरीक राही, तरसेम सामा, विष्णु शर्मा, अजय शेरपुरा, बलवान जांगडा, अशोक कम्बोज, मीरा बाई, सुनील बामनियां, सागर केहरवाला, अग्रेज सिंह, आदि मौजूद थे।

(Udaipur Kiran) / रमेश डाबर / SANJEEV SHARMA

Most Popular

To Top