Delhi

स्वाति मालीवाल ने यमुना के प्रदूषण को लेकर दिल्ली सरकार पर साधा निशाना  

स्वाति मालीवाल केजरीवाल के घर प्रदर्शन करते हुए।

नई दिल्ली, 3 फ़रवरी (Udaipur Kiran) । राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल को आज दिल्ली चुनाव के बीच एक फिर से पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सोमवार को स्वाति मालीवाल पूर्वांचल की महिलाओं के एक समूह के साथ यमुना नदी पहुंची थी। उसके बाद वहां से बोतल में पानी लेकर आआपा के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंचीं।

उन्होंने अरविंद केजरीवाल से सवालिया लहजे में पूछा की यमुना मैली क्यों है?

स्वाति मालीवाल ने यमुना के प्रदूषण को लेकर दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल ने यमुना नदी को नाले में तब्दील कर दिया है। यमुना में काला, सड़ा गंदा पानी बह रहा यहा कि स्थिति इतनी खराब है की बदबू के कारण से यहां पर खड़ा नही रहा जा सकता। यमुना वेंटिलेटर पर है और केजरीवाल अपने शीशमहल में विराजमान है।

स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया एक्श पर वीडियों साझा करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल की वजह से यमुना नदी सीधे-सीधे नाला बन चुकी हैं। यमुना नदी की हालत इतनी खराब हो गई है इसलिए सभी पूर्वांचली महिलाओं के साथ अरविंद केजरीवाल के घर जा रहे हैं। महिलाएं उनसे सवाल करना चाहती है कि छठ पूजा महिलाएं कहां करें? यमुना नदी का काला पानी इक्ट्ठा कर केजरीवाल के घर लेकर जा रहे हैं।

मालीवाल ने बताया कि पूर्वांचली महिलाओं में केजरीवाल के प्रति बहुत ही गुस्सा है। उन्होंने सवालियां लहजे में पूछा कि नदी की सफाई के लिए आवंटित 75 सौ करोड़ रुपये कहां गए? सभी महिलाएं अरविंद केजरीवाल के आवास पर जा रही हैं। उन्हें चुनौती देंगे कि वे हमारे सामने आएं और उनके लिए नदी से जो काला पानी इकट्ठा किया है, उसे देखें और उसमें डुबकी लगाए।

—————

(Udaipur Kiran) / माधवी त्रिपाठी

Most Popular

To Top