HEADLINES

मणिपुर में संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने की मंदिर पर फायरिंग

Manipur file photo.

इंफाल, 28 फरवरी (Udaipur Kiran) । इंफाल ईस्ट में एक पहाड़ी की चोटी पर मौजूद उग्रवादियों ने कोंगबा मारू लाइफाम (मंदिर) पर कई राउंड गोलियां चलाईं, जिससे वहां पुजारी और श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया।

शुक्रवार को इंफाल ईस्ट में संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने कोंगबा मारू लाइफाम (मंदिर) को निशाना बनाकर गोलीबारी की। यह मंदिर मैतेई समुदाय का है। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9:25 बजे पहाड़ी की चोटी पर मौजूद उग्रवादियों ने मंदिर पर कई राउंड गोलियां चलाईं, जहां श्रद्धालु और पुजारी पारंपरिक अनुष्ठान कर रहे थे। इस फायरिंग में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। इस हमले के बाद इंफाल ईस्ट के परिधीय इलाकों में दहशत का माहौल है।पुलिस अधिकारी ने बताया कि उग्रवादियों ने सात राउंड

फायरिंग की गई है। इसके बाद मंदिर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई।

राज्यपाल की इस पहल के बीच मंदिर पर फायरिंग की घटना से स्थानीय लोग चिंतित हैं। इस घटना के बाद आसपास के कई गांवों के लोगों में आक्रोश है। राज्य में शांति के बहाली के लिए राज्यपाल अजय कुमार भल्ला की लोगों से अपनेअवैध व लूटे गए हथियारों को सरेंडर करने की अपील की गई है। इसके जवाब में मैतेई समूह अरम्बाई टेंगोल ने 246 हथियार जिला प्रशासन को सौंप दिए हैं।

स्थानीय निवासियों ने राज्यपाल भल्ला से इस संबंध में तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया है। इन लाेगों ने प्रशासन से आसपास की पहाड़ियों पर स्थित उग्रवादियों के बंकरों को हटाने की मांग की है। इनका दावा है कि यह बंकर निचले इलाकों के समुदायों के लिए खतरा हैं।

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Most Popular

To Top