आने वाली 31 जनवरी और 1 फरवरी को धोरडो में होगा प्रदर्शन
भुज, 29 जनवरी (Udaipur Kiran) । कच्छ जिले की अबडासा तहसील के तीर्थस्थल पिंगलेश्वर समुद्र किनारे बुधवार को भारतीय वायु सेना की सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम ने शानदार एयर शो किया। पिंगलेश्वर महादेव मंदिर के ऊपर से सुखाेई और जगुआर विमानों ने उड़ान भरी और आकाश को तिरंगामय कर दिया। आगामी 31 जनवरी और 1 फरवरी को कच्छ के सफेद रण धोरडो में भी टेंट सिटी के ऊपर इसी तरह का आयोजन किया जाएगा।
अबडासा तहसील के तीर्थस्थल पिंगलेश्वर समुद्र किनारे भारतीय वायु सेना के हवाई करतब को देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। एरोबेटिक टीम ने अरब सागर से सटे तट के
ऊपर सुखाेई और जगुआर विमान से आकाश में तिरंगा रंग की आकृति बनाई। इस अवसर पर भारतीय वायु सेना के अधिकारी समेत सामाजिक कार्यकर्ता और पश्चिम कच्छ के एसपी विकास सुडा भी मौजूद रहे।
यह है खासियत
भारतीय वायु सेना (आईएएफ) की प्रख्यात नौ विमान की सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम की ओर से प्रदर्शित किए जाने वाले एरोबेटिक एयर प्रदर्शन में कार्य कुशलता और सतर्कता देखने को मिलती है। यह भारतीय वायु सेना की मुख्य विशेषता मानी जाती है। जानकारी के अनुसार भारतीय वायु सेना की प्रख्यात सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम की रचना वर्ष 1996 में की गई थी। यह विश्व की प्रख्यात नौ विमानों की एरोबेटिक टीम में शुमार है। इसे एशिया की एकमात्र एरोबेटिक टीम होने का भी गौरव भी हासिल है। इस अद्वितीय टीम ने भारत में अब तक 500 से अधिक प्रदर्शन किए हैं। इसके अलावा इस टीम ने भारत के बाहर चीन, श्रीलंका, म्यानमार, सिंगापोर, यूएई, थाइलैंड आदि देशों में भी प्रदर्शन कर
चुकी है। यह टीम स्कैट के रूप में जानी जाती है, जिसका उद्देश्य है सदैव सर्वोत्तम यानी हमेशा श्रेष्ठ।
—————
(Udaipur Kiran) / बिनोद पाण्डेय