
बलरामपुर, 18 अप्रैल (Udaipur Kiran) । प्रदेश में गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान बनाने का सपना मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में साकार होने जा रहा है।
“मोर दुआर साय सरकार” अभियान के तहत प्रधानमंत्री आवास प्लस का सर्वे 15 अप्रैल से शुरु हुआ है। यह 30 अप्रैल तक चलेगा। अभियान को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। इसी कड़ी में जिले में शासन की महत्वाकांक्षी योजना “प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के स्थायी प्रतिक्षा सूची एवं आवास प्लस में छूटे हुए पात्र परिवारों को लाभान्वित करने हेतु उनकी पहचान के लिए सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है। जिले में भी आवास सर्वेक्षण को शत प्रतिशत पूर्ण करने हेतु “ मोर दुआर, साय सरकार “ महाभियान के तहत 15 से 30 अप्रैल की अवधि में आयोजित विशेष सर्वेक्षण पखवाड़ा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के समूह सदस्य द्वारा महाभियान के तहत आम जन में जागरूकता लाने में अहम् भूमिका निभाया जा रहा है।
इसके लिए समूह की शुक्रवार को महिला सदस्यों द्वारा दीवाल लेखन, रैली, सामाजिक बैठक एवं रंगोली निर्माण के माध्यम से जागरूकता का संदेह दिया गया है। स्व. सहायता समूह से जुड़े सदस्यों के साथ ही समस्त पात्र परिवारों तक सरकार के लोक हित तथा जनकल्याणकारी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना में सर्वेक्षण अभियान की जानकारी पहुंचाने के लिए समस्त बिहान परियोजना से जुड़े सदस्य व्यक्तिगत एवं सामूहिक रूप से जागरूकता लाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए दीवाल लेखन एव रंगोली निर्माण के साथ ही व्यक्तिगत संपर्क कर इस महाभियान की जानकारी दी जा रही है। जिससे सभी पात्र परिवारों का अपने पक्के मकान का सपना साकार हो सके।
(Udaipur Kiran) / विष्णु पाण्डेय
