Uttar Pradesh

देश की माटी से प्यार करने वाला हर व्यक्ति भाजपा से जुड़ना चाहता है : सुरेश पासी

देश की माटी से प्यार करने वाला हर व्यक्ति भाजपा से चाहता है जुड़ना : सुरेश पासी
देश की माटी से प्यार करने वाला हर व्यक्ति भाजपा से चाहता है जुड़ना : सुरेश पासी
देश की माटी से प्यार करने वाला हर व्यक्ति भाजपा से चाहता है जुड़ना : सुरेश पासी

सुल्तानपुर, 5 सितंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री, भाजपा के प्रदेश मंत्री व जगदीशपुर विधायक सुरेश पासी

ने जिला पंचायत सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस संबोधित करने के बाद शाहगंज चौराहे पर सदस्यता कैंप का फीता काटकर सुलतानपुर जनपद में सदस्यता अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सुरेश पासी ने गुरुवार कहा 2024 भाजपा का संगठन वर्ष है।जिसके लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का शुभारंभ 2 सितम्बर को प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर, 3 सितंबर को प्रदेश और आज जनपद में सदस्यता अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया जा रहा है।उन्होंने बताया सदस्यता अभियान का प्रथम चरण 2 से 25 सितम्बर, दूसरा चरण 1 से 15 अक्टूबर तक चलेगा।सक्रिय सदस्यता अभियान 16 अक्टूबर से 31अक्टूबर तक चलेगा।सदस्यता अभियान के तहत प्रदेश में 3 करोड़ सदस्य बनाए जाएंगे।11 से 17 सितम्बर तक घर-घर संपर्क करके सदस्यता करना है।1 से 15 अक्टूबर के बीच समाज के विभिन्न वर्गों,जातियों, समूहों को भाजपा से जोड़ने का अभियान चलेगा।भाजपा की सदस्यता की अवधि छः वर्ष होती है। इस बार जो सदस्य बनेंगे वह 2030 तक सदस्य रहेंगे। उन्होंने कहा भारत की माटी से प्यार करने वाला हर व्यक्ति भाजपा से जुड़ना चाहता है। उन्होंने कहा देश में मोदी व प्रदेश में योगी ने शानदार काम किया है।टोल फ्री नम्बर 8800002024 पर मिस्ड कॉल कर कोई भी भाजपा का सदस्य बन सकता है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस को भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने भी संबोधित किया।पत्रकारों द्वारा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा 1 लाख के ईनामी अपराधी मंगेश यादव के इनकाउंटर पर उठाए गए सवाल का जवाब देते हुए कहा अपराधी की कोई जाति नहीं होती है।योगी सरकार अपराध व भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करती है। इसीलिए पुलिस अपराधियों के खिलाफ बिना जाति वर्ग देखें सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करती है।गन्ना किसानों के सवाल का जवाब देते हुए कहा हमारी सरकार ने किसानों को प्राथमिकता पर रखा है।सरकार ने गन्ना किसानों का बकाया भुगतान कर पारदर्शी पर्ची वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित की है।

भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल के संयोजन में शाहगंज चौराहे के पास भाजपा सदस्यता कैंप का शुभारंभ करते हुए पूर्व मंत्री सुरेश पासी ने कहा कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत है।उन्होंने कहा हम सब सौभाग्यशाली है हैं कि दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा के सदस्य बन रहे हैं।

भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता के लिए दल से बढ़कर देश है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का समाज के हर वर्ग के बीच जाने और अधिकार अधिकाधिक सदस्य बनाने का आह्वान किया।इस दौरान उन्होंने अशोक कुमार गुप्ता दिव्या,वेद प्रकाश, अनुज गुप्ता,लकी सिंह, विश्वनाथ गुप्ता, बृजेश कसौधन, राहुल पाण्डे समेत सैकड़ों लोगों को आनलाइन सदस्यता दिलाई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रमुख रूप से एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह,विधायक सदर राज प्रसाद उपाध्याय पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ एमपी सिंह, भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी,जिला सदस्यता प्रमुख संदीप सिंह,पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य घनश्याम चौहान, विजय त्रिपाठी, अशोक वर्मा, अंकुर सिंह आदि मौजूद रहे। सदस्यता कैंप के शुभारंभ के दौरान

पूर्व विधायक देवमणि द्विवेदी,नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल,आनन्द द्विवेदी डॉ प्रीति प्रकाश,आलोक आर्या,डॉ वीपी सिंह,कमला सिंह,रचना अग्रवाल, प्रवीण मिश्रा,सभासद अखिलेश मिश्रा, गिरीश मिश्रा, अफजल अंसारी, सतनाम सिंह,धर्मेन्द्र द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / दयाशंकर गुप्ता

Most Popular

To Top