Uttar Pradesh

मंत्री नंदी के पुर्नप्राप्त जन्मदिवस पर समर्थकों ने किया रुद्राभिषेक पूजन

पूजन अर्चन

– प्राचीन मनोकामनापूर्ति शिव मंदिर में नन्दी के दीर्घायु की कामना

प्रयागराज, 12 जुलाई (Udaipur Kiran) । उद्यमियों एवं व्यापारियों के हितों की लड़ाई लड़ते हुए 2010 में हुए जानलेवा हमले में बुरी तरह से घायल होने के बाद भी भगवान भोलेनाथ की कृपा और प्रयागराज वासियों की दुआ के कारण मौत को मात देकर पुनर्जीवन प्राप्त करने वाले प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी का पुर्नप्राप्त जन्मदिन शुक्रवार को भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने धूमधाम से मनाया।

बहादुरगंज स्थित प्राचीन मनोकामना पूर्ति शिव मंदिर में समर्थकों ने रुद्राभिषेक एवं पूजन कर नंदी के दीर्घायु की कामना की। भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा अर्चना कर नंदी का पुर्नप्राप्त जन्मदिवस मनाया। नन्दी को पुनर्जीवन का आशीर्वाद देने के लिए बड़ी संख्या में लोग पूजा में सम्मिलित हुए और प्रसाद ग्रहण किया।

बता दें कि, 12 जुलाई 2010 को जब व्यापारियों एवं उद्यमियों के हितों के लिए संघर्ष कर रहे, गुंडों व माफियाओं को चुनौती दे रहे नन्दी पर आरडीएक्स रिमोट बम से जानलेवा हमला किया गया था। इस हमलें में एक सुरक्षाकर्मी एवं एक पत्रकार की मौत हो गई थी और नन्दी गम्भीर रूप से जख्मी हुए थे। करीब सात महीने तक चले ईलाज के बाद नन्दी मौत को मात देकर वापस लौटे। तब से लेकर लगातार 12 जुलाई को पूरे प्रदेश में व्यापारी साहस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

क्योंकि नंदी ने व्यापारियों, उद्यमियों से होने वाली गुंडा टैक्स वसूली एवं उत्पीड़न के विरुद्ध न केवल आवाज उठाई बल्कि सक्रिय रूप से उसके लिए काम करना शुरू कर दिया था। जिसके कारण व्यापारियों में फैला हुआ भय तेजी से समाप्त हो रहा था। यह माफियाओं को चुनौती जैसा लगा। जिसकी वजह से नन्दी पर जानलेवा हमला किया गया था। इस अवसर पर मनोज गुप्ता, कार्यालय प्रभारी लल्लू लाल गुप्ता, सुमित वैश्य मंडल अध्यक्ष चौक, दिलीप केसरवानी मंडल अध्यक्ष नैनी, राघवेंद्र मिश्रा मंडल अध्यक्ष कीडगंज, मनमोहन मिश्रा, सोनू सिंह, अंकुर अग्रवाल, लोकेंद्र, आशीष कुशवाहा, राजेश, अतुल खन्ना, लता उपाध्याय, आभा द्विवेदी, शिवम सक्सेना, राहुल, संदीप श्रीवास्तव, आशीष केसरवानी आदि उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) /विद्या कान्त

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र / मोहित वर्मा

Most Popular

To Top