Jharkhand

फ्लाईओवर विवाद मामले में सचिव, डीसी और प्रशासक को समन जारी

आयोग की सदस्य की फ़ाइल फ़ोटो

रांची, 25 मई (Udaipur Kiran) । सिरमटोली-मेकन फ्लाईओवर के रैंप विवाद मामले में नगर विकास विभाग सह पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और रांची नगर निगम के प्रशासक संदीप सिंह को समन जारी किया गया है। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने ये समन जारी किया है। 29 मई को दोपहर 02:00 बजे दिल्ली स्थित कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। यह जानकारी आयोग की सदस्य आशा लकड़ा ने रविवार को दी।

उल्लेखनीय है कि आयोग की सदस्य आशा लकड़ा ने बीते 12 मई को आंदोलनरत आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की थी। इसके बाद विवाद स्थल का निरीक्षण की थी। बैठक में आशा लकड़ा को बताया था कि ई-टेंडर पोर्टल पर सिरमटोली-मेकान फ्लाईओवर का डीपीआर उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा डीपीआर तैयार करने से पूर्व संबंधित अधिकारियों ने सरना स्थल की वर्तमान स्थिति का भी आकलन नहीं किया।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Most Popular

To Top