Uttar Pradesh

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी उप्र में लड़ेगी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : अरविंद राजभर

मुरादाबाद में पार्टी कार्यालय पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव स्वागत करते जिला अध्यक्ष रवि चौधरी।

मुरादाबाद, 06 अप्रैल (Udaipur Kiran) । सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी उत्तर प्रदेश में आने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पूरी तैयारी के साथ लड़ेगी। यह बातें रविवार को मुरादाबाद में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर ने पत्रकारों से बात करते हुए कहीं।

मुरादाबाद में आज भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) की विशाल जनसभा कार्यक्रम में वाल्मीकि समाज के लोगों को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी सदस्यता दिलाने आए अरविंद राजभर ने कहा कि हमारी पार्टी पूरी तरह से वाल्मीकि समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हुई है। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले दिनों में पार्टी ग्राम स्तर तक सदस्यता अभियान चलाएगी। उत्तर प्रदेश में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों ने रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। हम सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के नेतृत्व में पूरी ताकत से पंचायत चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे भी।

इस मौके पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि चौधरी व विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Most Popular

To Top