
जयपुर, 2 जून (Udaipur Kiran) । सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने सोमवार को राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने राष्ट्रीय प्रवक्ता और राजस्थान प्रदेश प्रभारी सुभाष चंद्र यादव की अध्यक्षता में प्रदेश की नई कार्यकारिणी का गठन किया। इस नई कार्यकारिणी के गठन के दौरान यादव ने पार्टी की उपलब्धियों पर चर्चा की और पार्टी के विस्तार पर अपने विचार साझा किए।यादव ने कहा कि पार्टी की राजस्थान में नई कार्यकारिणी का गठन करने का उद्देश्य पार्टी को मजबूत बनाना और आम जन की समस्याओं का समाधान करना है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने नई कार्यकारिणी से अपील की है कि वे पार्टी की प्रगति को आम जन तक पहुंचाना। उन्होंने कहा कि पार्टी की नई कार्यकारिणी का गठन करने से पार्टी को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी और आम जन की समस्याओं का समाधान करने में भी मदद मिलेगी। साथ ही नई कार्यकारिणी में इन पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया। यादव ने बताया कि प्रदेश की इस नई कार्यकारिणी में प्रदेश महासचिव, प्रचार मंत्री, प्रदेश सचिव, संगठन मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष (श्रम प्रकोष्ठ) सहित वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति की है।
कांग्रेस और भाजपा पर जमकर निशाना साधा
यादव ने कांग्रेस और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश का सबसे ज़्यादा नुकसान कांग्रेस और भाजपा ने ही किया है और संविधान के साथ बार-बार खिलवाड़ किया है। उन्होंने कांग्रेस को घोटालों और भ्रष्टाचार की जननी बताया।
यादव ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न देने में देरी करने वाली कांग्रेस को आज संविधान की दुहाई देना शोभा नहीं देता। उन्होंने भर्तियों में धांधली पर चिंता जताते हुए कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन पूरी भर्ती प्रक्रिया को रद्द करना ईमानदारी से पास हुए युवाओं के साथ अन्याय होगा। भजनलाल सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राजीव गांधी युवा मित्र योजना को बंद कर छह हजार युवाओं को बेरोजगार कर दिया गया। जिससे छह युवाओं ने डिप्रेशन में आकर आत्महत्या कर ली।
—————
(Udaipur Kiran)
