Uttar Pradesh

सुलतानपुर की घटना का सफल अनावरण से व्यापरियों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा

यूपी डीजीपी का पुष्प गुच्छ देकर सम्मान करते उद्योग व्यापार मंडल के सदस्य (फोटो)
अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था को धन्यवाद प्रशंसा पत्र भेंटकर उद्योग व्यापार मंडल ने सम्मानित किया (फोटो)

लखनऊ, 18 सितम्बर (Udaipur Kiran) । भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के छह सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय पहुंचा। सदस्यों ने यहां पर पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार और अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था अमिताभ यश को शाल व धन्यवाद प्रशंसा पत्र भेंटकर सम्मानित किया।

व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जनपद सुलतानपुर में सराफा व्यवसायी के यहां डकैती की घटना घटित हुई थी। एसटीएफ और पुलिस ने इस घटना का सफल अनावरण करते हुए शत-प्रतिशत बरामदगी की। इसके लिए व्यापार मंडल पुलिस महानिदेशक का आभार व्यक्त करता है। पुलिस की इस कार्रवाई से व्यापारियों एवं जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है।

(Udaipur Kiran) / दीपक वरुण

Most Popular

To Top