


देहरादून, 28 जुलाई (Udaipur Kiran) । ब्राह्मण समाज उत्थान परिषद का त्रिवार्षिक चुनाव में प्रख्यात व्यास सुभाष जोशी को अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर एसपी पाठक, उपाध्यक्ष पद पर प्रदीप शुक्ला और अरुण पांडे को चुनेा गया।
रविवार को महात्मा खुशीराम लाइब्रेरी में हुई बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष सिद्धनाथ उपाध्याय की अध्यक्षता और चुनाव अधिकारी एवं वरिष्ठ ब्राह्मण नेता रामजी दुबे तथा मनिराम बडोनी की देखरेख में ब्राह्मण समाज उत्थान परिषद का त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न हुआ। इस चुनाव में प्रख्यात व्यास सुभाष जोशी को अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर एसपी पाठक, उपाध्यक्ष पद पर प्रदीप शुक्ला व अरुण पांडे काे चुना गया। परिषद का महामंत्री पद पर वरिष्ठ समाजसेवी व भाजपा मीडिया प्रभारी उमा नरेश तिवारी, मंत्री पद पर जयकरण मिश्र, संयुक्त मंत्री पद पर विजय शंकर पांडे, उमाकांत शर्मा चुने गए। संगठन मंत्री पद पर आचार्य शशिकांत दुबे, राजकुमार तिवारी, आलोक पांडे तथा पवन त्रिपाठी को चुना गया, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर रविकांत मिश्रा बनाए गए हैं। इसके अलावा प्रवक्ता पद पर डाॅ. बीडी शर्मा और मीडिया प्रभारी पद पर वीरेन्द्र मिश्र चुने गए। इसके साथ ही मुख्य संपादक पत्रिका पद पर राम प्रताप मिश्र साकेती, विधि सलाहकार के लिए एडवोकेट देवराज तिवारी तथा प्रचार प्रसार मंत्री पद के लिए दिनेश्वरनाथ दुबे काे चुना गया हैं। परिषद की कार्यकारिणी सदस्यों में विनोद पांडे, देवमणि त्रिपाठी, पार्षद राकेश पंडित, अनूप दुबे, विमला गौड़, रमाकांत पाठक, महितोष त्रिपाठी, जीवन प्रकाश शुल्क, राहुल दुबे, देवाकांत दुबे, दुर्गेश तिवारी, इन्द्रदेव शुक्ला तथा अरुण मिश्रा चुने गए हैं।
बैठक में कई प्रमुख ब्राह्मण नेताओं को संरक्षक मनोनीत किया गया। इनमें महंत कृष्णा गिरि, पूर्व पुुलिस डीजी मैनेजर पांडे, श्याम पांडे, निवर्तमान महापौर सुनील उनियाल गामा, सुभाष मिश्र, रमा शंकर शुक्ल, राजेश तिवारी तथा निवर्तमान अध्यक्ष सिद्धनाथ उपाध्याय के नाम शामिल हैं। कार्यक्रम में ओएनजीसी के पूर्व महाप्रबंधक अशोक मिश्र, पूर्व महामंत्री डीपी पांडे समेत भारी संख्या में ब्राह्मण समाज के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
(Udaipur Kiran) / राम प्रताप मिश्र कुमार सक्सैना
