RAJASTHAN

महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय के विद्यार्थियों ने देखी सदन की कार्यवाही

महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय के विद्यार्थियों ने देखी सदन की कार्यवाही

जयपुर, 21 फ़रवरी (Udaipur Kiran) । महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को राजस्थान विधान सभा के तृतीय सत्र की प्रश्न काल की कार्यवाही दर्शक दीर्घा में बैठकर देखी। बच्चों ने विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से मुलाकात की। देवनानी ने बच्चों की शिक्षा के बारे में पूछा और उन्हें विधान सभा के नियम एवं प्रक्रियाओं के बारे में भी बताया।

राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पहल पर बच्चों ने राजस्थान विधान सभा का सदन और राजनैतिक आख्यान संग्रहालय का अवलोकन किया। देवनानी ने बच्चों से परिचय लिया। उनके विद्यालय, पढाई और खेल गतिविधियों की जानकारी ली। देवनानी ने कहा कि बच्चे पढे, आगे बढ़े और देश का नाम रोशन करें। उन्होंने बच्चों से कहा कि राष्ट्र प्रथम है। हमारे कार्यों में राष्ट्र प्रथम की भावना सदैव होनी चाहिए। विधान सभा सत्र की कार्यवाही देखने का अवसर प्रदान करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का विद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने आभार व्यक्त किया।

—————

(Udaipur Kiran)

Most Popular

To Top