Madhya Pradesh

नागदा- पोधों  से पेड़ बनने तक परवरिश की जिम्मेदारी ले विधार्थी- कलेक्टर उज्जैन

collector addrss function

नागदा, 19 जुलाई (Udaipur Kiran) । शासकीय कन्या महाविघालय नागदा प्रांगण में शुक्रवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधा रोपण का कार्यक्रम समारोहपूर्वक हुआ। विधायक डॉ. तेजबहादुरसिंह चौहान एवं कलेक्टर उज्जैन नीरजसिंह के आतिथ्य में पौधारोपण हुआ। समारोह का संबोधित करते हुए कलेटर ने कहा कि पौधारोपण अभियान में संख्या के लक्ष्य के साथ-साथ विश्लेष्णात्मक पर घ्यान देना आवश्क है। बारिश में पौधा रोपण के बाद मई- जून में रोपे गए पौधों की देखभाल पर जोर देने की आवश्यकता है। उचित परवरिश के अभाव में कई बार पौधे सूख जाते हैं। ऐसी स्थिति में पौधों की देखभाल की व्यक्तिगत जिम्मेदारी पर ध्यान आवश्यक है। प्रत्येक पौधे के साथ व्यक्ति को चुना जाना चाहिए, जोकि उसकी हिफाजत करे। उन्होंने इस मामले में पौधों की परवरिश की जिम्मेदारी विधार्थी को संभालने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक चिन्हित पौधों को व्यक्तिगत रूप से विधार्थीै उसकी देखभाल के लिए आगे आए। उन्होंने उज्जैन जिले में 10 लाख पौधे लगाने के लक्ष्य को दोहराया।

विधायक की मंशा पीपल का लगाए पेड़

समारोह में क्षेत्र के भाजपा विधायक तेजबहादुरसिंह चौहान ने आव्हान किया कि पीपलका पेड़ अधिक लगाए। नीम एवं बड़ के पौधे भीे प्राथमिकता से लगाए। उसके कारणों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा पीपल के वृक्ष से अधिक मात्रा में आक्सीजन उत्सर्जित होती है। पीपल का पेड़ व प्रकाश संश्लेषण की क्रिया से वातावरण से कार्बनडाई अधिक ग्रहण कर 70 से 80 प्रतिशत आक्सीजन छोड़ता हैं। इसी प्रकार से नीम एवं बड के पेड़ में भी इसी प्रकार का गुण होता है। उन्होंने पर्यावरण संतुलन के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने के संकल्प को दोहराया।

समारोह में मप्र शासन संगठित कामगार कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सुल्तानसिंह शेखावत, नपा अध्यक्ष संतोष ओपी गेहलोत, पूर्व विधायक लालसिंह राणावत, पूर्व नपा अध्यक्ष गोपाल यादव, एसडीएम एसएन सोनी, तेहसीलदार मुकेश सोनी, नायब तहसीलदार प्रियंका जैन ने मंच साझा किया। अतिथियों का स्वागत महाविधालय की प्राचार्या माधवी पाटीदार, महाविधालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष जितेंद्र कुशवाह ने किया। समारोह के पहले महाविधालय परिसर में कलेक्टर नीरजसिंह समेत जनप्रतिनिधियों ने पौधे रोपे। कॉलेज परिसर में ही प्रेस क्लब के पोधारोपण कार्यक्रम में कलेक्टर विशेष रूप से शामिल हुए। यहां प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक चौहान के नेतृत्व में पत्रकारों ने पोधारोपण किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अर्चना करंदीकर ने किया। कार्यक्रम के बाद कलेक्टर दिव्यांगों के क्षेत्र में कार्यरत संस्था स्नेह भवन पर पहुंचे। यहा पर संस्थापक पंकज मारू की अगुवाई में दिव्यांगो के क्षेत्र में किए जाए कार्य का अवलोकन किया।

(Udaipur Kiran) / कैलाश स्नोलिया तोमर

Most Popular

To Top