CRIME

मदिर की दीवार पर लघुशंका करने पर तनाव

jodhpur

जोधपुर, 01 मई (Udaipur Kiran) । शहर के वीर दुर्गादास कॉलोनी क्षेत्र में एक धार्मिक स्थल की पवित्रता को तार-तार करने वाली शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसने स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। मामला शहर के एक प्रमुख महादेव मंदिर से जुड़ा है, जहां कुछ युवकों ने मंदिर की दीवार पर शौच करने की घृणित हरकत की। इस घटना को एक स्थानीय महिला ने देख लिया और उसने युवकों को उनकी इस हरकत के लिए टोका लेकिन युवकों ने न केवल महिला की बात को अनसुना किया, बल्कि उनकी टिप्पणी को नागवार मानते हुए उनके सामने अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। घटना तीन तीन दिन पुरानी है। देवनगर थाने में युवक सहित अन्य के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है, जिसकी जांच की जा रही है। इस मामले को लेकर कुछ युवकों को हिरासत में लेने की बात सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक देवनगर थाना में महिला ने इसको लेकर रिपोर्ट दी है जिसमें बताया गया है कि 28 अप्रैल को कॉलोनी स्थित मंदिर की दीवार पर एक युवक टायॅलेट कर रहा था। उसे जब रोकने का प्रयास किया तो उसने बदतमीजी करनी शुरू कर दी। इस पर महिला ने आपति जताई तो युवक वहां से भागने लगे, इस पर महिला और उसका पति उनके पीछे भागे। इस दौरान पत्थर फेंक कर भाग गए लेकिन कुछ देर बाद वापस दो तीन युवक लौटे ओर पत्थरबाजी करने लगे। इस दौरान महिला वाइपर लेकर युवकों के पीछे दौड़ी, तब कहीं जाकर युवक वहां से भाग गए। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र के लोगों में आक्रोश फैल गया। महिला ने आरोपी शख्स व अन्य युवकों के खिलाफ देवनगर थाना पुलिस को लिखित शिकायत पेश की। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी नदीम सहित अन्य आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। इससे पहले बड़ी संख्या में लोग थाने पर भी पहुंचे। जिन्हें समझाइश कर वहां से रवाना किया गया।

सीसीटीवी फुटेज बना अहम सबूत

इस मामले में सीसीटीवी फुटेज पुलिस के लिए सबसे बड़ा सबूत बन गया है। फुटेज में साफ तौर पर दिख रहा है कि कैसे युवक मंदिर की दीवार पर शौच कर रहे थे, फिर महिला द्वारा टोकने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद महिला का वाइपर लेकर पीछा करने और युवकों द्वारा पत्थरबाजी करने की घटना भी फुटेज में कैद है। पुलिस इस फुटेज की गहन जांच कर रही है ताकि सभी दोषियों की पहचान की जा सके और उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई हो।

जोधपुर में हो रही अवांछित घटनाएं

पहलगाम आंतकी हमले के बाद जोधपुर में लगातार अवांछित घटनाएं हो रही हैं। हमले के बाद एक दिन भीतरी शहर में इजरायल के झंडे के पोस्टर सीवरेज के ढक्कन पर नजर आए थे। इसके बाद इससे लोगों में आक्रोश है। इसके बाद भगवा झंडे की बेअदबी का मामला सामने आया, जिसके चलते बाजार बंद हुए। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद शांत हुआ।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Most Popular

To Top