Madhya Pradesh

हर बूथ पर 100 सदस्य बनाकर अपने लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाएं- प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद

प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कार्यकर्ता बैठक को किया संबोधित

खंडवा/खरगोन, 5 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने शनिवार को संगठन पर्व के तहत खंडवा जिले की पंधाना एवं खरगोन जिले की भीकनगांव विधानसभा की कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन पर्व के दूसरे चरण में हर बूथ पर 100 सदस्य बनाकर अपने लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाएं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीब कल्याण के साथ महिलाओं के हितों के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। महिलाएं भाजपा पर बहुत विश्वास कर रही हैं, हर बूथ पर महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी की सदस्यता दिलाएं।

कार्यकर्ता टोली बनाकर लोगों के साथ संगठन के लोगों को भी पार्टी से जोड़ें

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री ने कहा कि दूसरे चरण में आम लोगों के साथ विभिन्न सामाजिक, धार्मिक व व्यावसायिक संगठनों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सदस्यों को भी सदस्य बनाना है। भारतीय जनता पार्टी को जिन लोगों ने विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में मतदान दिया है, उनसे संपर्क कर पार्टी की सदस्यता दिलाने का कार्य करें। प्रधानमंत्री के करी कल्याण और लाभार्थी योजनाओं से लोगों के जीवन को बदलने का कार्य कर रहे हैं। गरीब कल्याण और लाभार्थी योजनाओं के लाखों हितग्राही प्रधानमंत्री पर अटूट विश्वास करते हैं, वे पार्टी से जुड़ना चाहते हैं। भाजपा कार्यकर्ता उनसे संपर्क करें और उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाएं।

इतिहास बनाने चलाएं विशेष अभियान

हितानंद ने कहा कि सदस्यता का कार्य रूकना नहीं चाहिए। भाजपा के सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी भी सदस्यता कार्य में जुटे हैं। भाजपा कार्यकर्ता टोली बनाकर विशेष अभियान चलाकर अलग-अलग गांव, बस्तियों और मोहल्लों में सदस्यता दिलाएं। पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्य बनने के लिए 100 प्राथमिक सदस्य बनाना है। कार्यकर्ता अपने इस लक्ष्य को लेकर भी कार्य करें। 15 अक्टूबर तक सदस्यता का दूसरा चरण चलेगा, लेकिन जल्द से जल्द आप सभी कार्यकर्ता अपने बूथ, मंडल और विधानसभा क्षेत्र के सदस्यता लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाकर इतिहास बनाने का कार्य करें।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Most Popular

To Top