
जयपुर, 2 नवंबर (Udaipur Kiran) । दीपावली की राम श्यामा पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निवास पर राजस्थान प्रदेश माली सैनी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद गहलोत, संगठन महामंत्री भवानी शंकर माली के नेतृत्व में महासभा के पदाधिकारी ने उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं देकर आशीर्वाद लिया।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद गहलोत ने राजस्थान प्रदेश माली सैनी महासभा की ओर से महात्मा ज्योतिबा फुले एवं सावित्रीबाई फुले की मूर्ति भेंट की। आगामी 9 नवंबर 2024 को राजस्थान प्रदेश माली सैनी महासभा के द्वारा हीरा वैली रिसॉर्ट, स्वेज फार्म, सोडाला, जयपुर में आयोजित होने वाले दीपावली स्नेह मिलन समारोह का निमंत्रण देकर कार्यक्रम में आने का आग्रह किया।
इस मौके पर महासभा के प्रदेश भर से आए पदाधिकारी प्रदेश उपाध्यक्ष चौथमल सैनी थानागाजी अलवर चेयरमैन, प्रदेश उपाध्यक्ष लटुर मल सैनी दौसा,कोषाध्यक्ष बहादुर मल सैनी, प्रदेश महामंत्री भंवर लाल सैनी, प्रदेश महिला कार्यकारी अध्यक्ष शीला सैनी, महिला प्रदेश महामंत्री श्रीमती संतोष सैनी,प्रदेश सचिव प्रभु नारायण सैनी खादी वाले, हीरालाल सैनी आमेर , सचिव चिरंजीलाल सैनी मूंडरू, बाबूलाल सैनी चंदोलिया, सचिव साधुराम सैनी गुरुजी शाहपुरा, सचिव महावीर सिंह सैनी, सचिव अशोक पुष्प भरतपुर , सचिव रेणु कटारिया दौसा, मुकेश जी सैनी सीकर,महामंत्री पुखराज दगदी पुष्कर, जयपुर जिला अध्यक्ष सीताराम सैनी एडवोकेट, कोटपूतली जिला अध्यक्ष बबलू जी बबेरवाल, ताराचंद जी सैनी, संजय सैनी, जॉनी सैनी, लालचंद सैनी एडवोकेट, रूपनारायण सैनी एडवोकेट, हनुमान लाड़का सांगानेर तहसील अध्यक्ष, रंगलाल सैनी तहसील अध्यक्ष बांदीकुई, गौरी शंकर सैनी फुलेरा तहसील अध्यक्ष, रामपाल सैनी आमेर तहसील अध्यक्ष, जय नारायण सैनी आमेर, राकेश माली कार्यालय सचिव, लोकेश सैनी मानसरोवर, राजेश सैनी एडवोकेट, रोहित सैनी, गौरव जी सैनी सहित महासभा के सैकड़ों पदाधिकारी ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी को दीपावली की शुभकामनाएं देकर आशीर्वाद लिया।
—————
(Udaipur Kiran)
