Sports

प्रदेश स्तरीय कबड्‌डी प्रतियोगिता 18 से, टेबिल टेनिस की भी होगी प्रतियोगिता

कबड्‌डी प्रतिकात्मक

लखनऊ, 10 सितम्बर

(Udaipur Kiran) । पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष पर राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष कबड्‌डी

प्रतियोगिता का आयोजन 18 से 20 सितम्बर तक गोंडा में किया जाएगा। इसके लिए जिला और

मंडल स्तर पर चयन प्रक्रिया शुरू हो गयी है। वहीं कौशांबी में प्रदेश स्तरीय जूनियर

बालिका कबड्‌डी प्रतियोगी होगी। वहीं टेबिल टेनिस प्रतियोगिता 26 से 28 सितम्बर को

अलीगढ़ में होगा।

इस संबंध में खेल निदेशक

डाॅ. आर.पी. सिंह ने बताया कि शासन स्तर से खेलों पर विशेष बल दिया जा रहा है। इस माह

प्रदेश स्तर पर तीन प्रतियोगिताओं का आयोजन होना है। इसमें एक कौशांबी, दूसरा अलीगढ़

और तीसरा गोंडा में होगा। इस प्रतियोगिताओं में सभी मंडलों से प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।

इसके लिए पहले जिला स्तर पर चयन प्रक्रिया होनी है। इसके बाद मंडल स्तर पर और फिर मंडल

स्तर पर चयनित खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि सभी

जिला और मंडल स्तर पर चयन प्रक्रिया के लिए निर्देश दिये जा चुके हैं। हर जगह तैयारियां

चल रही हैं। चयन के बाद सभी मंडल स्तर के खिलाड़ियों का नाम प्रदेश स्तर पर आ जाएगा।

(Udaipur Kiran) / उपेन्द्र नाथ राय

Most Popular

To Top