Assam

राज्य की प्रसिद्ध संगीत कलाकार हीरा दास का निधन

गुवाहाटी, 29 मार्च (Udaipur Kiran) । राज्य की एक लोकप्रिय संगीत कलाकार हीरा दास का आज तड़के निधन हो गया। हीरा दास प्रसिद्ध गायक और संगीत निर्देशक जेपी दास की पत्नी थीं। वह 23 मार्च को अचानक बीमार हो गई थीं। परिवार के लोगों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।

शनिवार तड़के 3.26 बजे इलाज के दौरान अस्पताल में उनका निधन हो गया। उनकी उम्र 73 वर्ष थी। परिवार के अनुसार, उनका निधन ब्रेन स्ट्रोक के कारण हुआ है।

हीरा दास आकाशवाणी के ‘ए’ ग्रेड मान्यता प्राप्त कलाकार थीं। उन्होंने डिब्रूगढ़ के अनातार केंद्र में गाना गाया था। उन्होंने अपने गाए गए गीतों में स्वयं संगीत दिया था।

(Udaipur Kiran) / अरविन्द राय

Most Popular

To Top