शिमला, 28 अप्रैल (Udaipur Kiran) । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह आगामी एक व दाे मई को बिलासपुर और ऊना जिलों के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करेंगी और संविधान बचाओ अभियान के जिला स्तरीय कार्यक्रमों में भाग लेंगी।
कांग्रेस प्रवक्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतिभा सिंह 1 मई को सुबह 8 बजे शिमला से बिलासपुर के लिए रवाना होंगी। बिलासपुर पहुंचकर वे पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगी और वहीं संविधान बचाओ अभियान कार्यक्रम में भाग लेंगी। इसके पश्चात वे दोपहर 3 बजे ऊना के लिए प्रस्थान करेंगी, जहां उनका रात्रि विश्राम निर्धारित है।
दाे मई को प्रतिभा सिंह सुबह 11 बजे ऊना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी और वहां आयोजित जिला स्तरीय संविधान बचाओ अभियान कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।
—————
(Udaipur Kiran) शुक्ला
