
शिमला, 14 अप्रैल (Udaipur Kiran) । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने हिमाचल दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल हिमाचल प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण दिन है क्योंकि वर्ष 1948 में इसी दिन हिमाचल प्रदेश अस्तित्व में आया था।
प्रतिभा सिंह ने अपने संदेश में कहा कि हिमाचल प्रदेश ने स्थापना के बाद से अब तक विकास की कई ऊँचाइयों को छुआ है। इस विकास यात्रा में कांग्रेस पार्टी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है जिसने प्रदेश को सुदृढ़ आधार प्रदान किया और बुनियादी ढांचे से लेकर सामाजिक विकास तक हर क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश को प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ते देखना उनकी कामना है और कांग्रेस हमेशा प्रदेशवासियों के हितों की रक्षा तथा राज्य के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है।
—————
(Udaipur Kiran) शुक्ला
