Uttar Pradesh

पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती से मिले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, लिया आर्शीवाद

d062966d7430a08420ebbc401e98d09c_634285821.jpg

वाराणसी, 12 जुलाई (Udaipur Kiran) । पुरी पीठ के पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती काशी में प्रवास कर रहे हैं। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और पार्टी के पदाधिकारियों ने शंकराचार्य से मुलाकात कर उनका आर्शीवाद लिया। कांग्रेस के नेताओं ने शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती से मुलाकात के बाद खुशी जताई। अजय राय ने कहा कि हमेशा की भांति काशी प्रवास पर आए पुरी पीठाधीश्वर से आ​र्शीवाद लिया। पुरी पीठ के वर्तमान 145वें शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज भारत के एक ऐसे संत हैं जिनसे आधुनिक युग में विश्व के सर्वोच्च वैज्ञानिक संगठनों ने मार्गदर्शन प्राप्त किया है। आर्शीवाद लेने वालों में मनीष मोरोलिया, ओमप्रकाश ओझा, चंचल शर्मा आदि भी रहे।

(Udaipur Kiran)

(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी / प्रभात मिश्रा

Most Popular

To Top