Jharkhand

प्रदेश कांग्रेस ने पुण्य तिथि पर राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्यतिथि कार्यक्रम की फोटो

रांची, 21 मई (Udaipur Kiran) । प्रदेश कांग्रेस के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 26 वीं पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बुधवार को मनाई गयी।

इस दिन को कांग्रेस पार्टी की ओर से उर्जा दिवस के रूप में याद किया जाता है।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी झारखंड की जनता को सदैव याद रहेंगे। देश में शांति और एकता को बहाल रखने के लिए अखंड भारत के सपनों को साकार रखने के लिए उनकी दी गई शहादत को देश सदैव याद रखेगा।

झारखंड अलग राज्य के बिना यहां रहने वाले आदिवासियों और दूसरे समुदाय के लोगों का विकास संभव नहीं है। यह बातें राजीव गांधी ने गुमला, सिमडेगा और खूंटी की जनसभाओं में प्रकट किया था। राजीव गांधी अपने प्रधानमंत्रीत्व काल में योजनाओं में झारखंड के हितों को सर्वोपरि रखते थे।

पंचायती राज स्थापित करने का उनका सपना अब भी झारखंड में अधूरा है जिसे पूरा करने की जरूरत है।

इस अवसर पर वक्ताओं ने श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए कहा कि राजीव गांधी का 21वीं सदी में ले जाने की नींव अपने कार्यकाल में रखी थी। भारत में कंप्यूटर युग की शुरुआत उन्हीं की देन है।

वक्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी के सत्ता विकेन्द्रीकरण का विस्तार से चर्चा की।

श्रद्धाजंलि अर्पित करने वालों में मंत्री राधाकृष्ण किशोर, अनुकुल मिश्रा, राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुंजनी, अमूल्य नीरज खलको, सोनाल शांति, गजेंद्र सिंह, जगदीश साहू, खुर्शीद हसन रूमी सहित अन्य शामिल थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Most Popular

To Top