Uttrakhand

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी ने निगम चुनाव को लेकर किया संपर्क

कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी  शुक्रवार को राजपुर विधानसभा क्षेत्र के चन्दन नगर क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क करते हुए।

देहरादून, 30 अगस्त (Udaipur Kiran) । कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने आगामी नगर निगम चुनाव के मद्देनजर जनसंवाद से जनसमर्थन कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को राजपुर विधानसभा क्षेत्र के चन्दन नगर क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क किया।

इस दौरान विभिन्न स्थानों पर आयोजित बैठक में नवीन जोशी शामिल हुए। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोला और कहा कि पिछले पांच वर्ष की विफलताओं के कारण जनता में भाजपा के प्रति आक्रोश बना हुआ है। जनता ने भाजपा को निगम में बैठाया लेकिन उनके उम्मीदों के विपरित कार्य किया। विकास धरातल पर नहीं दिख रहा है। पिछले कार्यकाल में केवल महानगर में धन की बंदर बांट होती रही। जनता अपने को ठगा महसूस कर रही है। ऐसे में जनता एक बार फिर कांग्रेस पर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री अनिल नेगी, प्रदेश प्रवक्ता आशीष नौटियाल, वीरेन्द्र सिंह बिष्ट सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार

Most Popular

To Top