
रांची, 3 जून (Udaipur Kiran) । भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा नई दिल्ली की राष्ट्रीय कमेटी ने झारखंड प्रदेश की राज्यस्तरीय कार्यकारिणी समिति के पदाधिकारियों की सूची मंगलवार को जारी कर दी है।
जारी सूची में सत्येन्द्र तिवारी (सेवानिवृत प्रशासनिक पदाधिकारी) को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। तीन प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इनमें नितिन कुमार पांडेय अधिवक्ता अतिरिक्त प्रभार इवेंट प्रमुख, सुनील कमार अधिवक्ता और रेवती कांत झा के नाम शामिल हैं। प्रमंडल स्तर पर तीन महासचिव बनाए गए हैं। इनमें कोल्हान प्रमंडल के लिए जितेन्द्र ज्योतिष (चाईबासा), उत्तरी छोटनागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के लिए रंजीत दुबे अधिवक्ता और पलामू प्रमंडल, मेदिनीनगर के लिए नन्द गोपाल त्रिपाठी का नाम शामिल है। इनके जिम्मे अतिरिक्त प्रभार राज्य समन्वय समिति का रहेगा।
वहीं प्रदेश संयुक्त सचिव पद पर आलोक तिवारी अधिवक्ता (मेदिनीनगर) अतिरिक्त प्रभार प्रभारी विधि प्रकोष्ठ, रूबी झा (देवघर), अतिरिक्त प्रभार संथाल परगना प्रमंडल, दुमका, दीपिका कुमारी (जमशेदपुर), आनंदिता (रांची) के नाम शामिल हैं। कुमारकांत (रांची) को संगठन सचिव बनाया गया है। उन्हें अतिरिक्त प्रभार दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल, रांची का दिया गया है।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
