Assam

राज्यसभा चुनाव: कनाड की उम्मीदवारी का प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने किया स्वागत

गुवाहाटी, 7 जून (Udaipur Kiran) । असम से दो रिक्त राज्यसभा सीटों में से एक पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और दूसरी पर उसकी सहयोगी पार्टी असम गण परिषद (अगप) के चुनाव लड़ने के निर्णय को अंतिम रूप देने के बाद शनिवार को भाजपा ने अपने प्रत्याशी की औपचारिक घोषणा कर दी। वरिष्ठ पार्टी नेता कनाड पुरकायस्थ को राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा का उम्मीदवार बनाया गया है।

असम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने पुरकायस्थ की उम्मीदवारी की घोषणा का गर्मजोशी से स्वागत किया है। उन्होंने बताया कि कनाड पुरकायस्थ वर्तमान में असम प्रदेश भाजपा के सचिव के रूप में कार्यरत हैं और एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं।

मीडिया को जारी एक बयान में प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा का आभार व्यक्त किया है।

सैकिया ने कहा कि कनाड पुरकायस्थ ने पार्टी में विभिन्न भूमिकाओं में लंबे समय तक सेवा की है। विश्वास जताया कि कनाड पुरकायस्थ असम की जनता की आकांक्षाओं का सशक्त प्रतिनिधित्व करेंगे और राज्यसभा में भाजपा के सिद्धांतों व दृष्टिकोण को मजबूती से प्रस्तुत करेंगे।

——————-

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Most Popular

To Top