Haryana

प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा का विस्तार, पांच जिलाें के अध्यक्ष भी बदले

रेवाड़ी की पुष्पा शास्त्री काे महिला माेर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया

चंडीगढ़, 2 अगस्त (Udaipur Kiran) । भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदेश में अपने संगठन का विस्तार किया है। इसके साथ ही महिला मोर्चा ने पांच जिलों में नई अध्यक्षों की नियुक्त की है। कुछ दिन पहले भाजपा ने भी छह जिला अध्यक्षों को बदल दिया था। रेवाड़ी की पुष्पा शास्त्री को मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऊषा प्रियदर्शी शर्मा ने शुक्रवार को नए पदाधिकारियों की सूची जारी की। जिसके तहत रेवाड़ी की पुष्पा शास्त्री को प्रदेश उपाध्यक्ष, हिसार की दिव्या सेठी को सचिव तथा रोहतक की मीनू धनखड़ को मीडिया प्रमुख बनाया है। फरीदाबाद की अलका भाटिया को सह-मीडिया प्रमुख तथा पानीपत की निशा सिंह को आईटी प्रमुख का दायित्व सौंपा है। पार्टी की 11 वरिष्ठ नेत्रियों को संगठन में बतौर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है। इनमें नूंह की अंजू रानी चंदेलिया, सिरसा की मीरा, हिसार की कृष्णा देवी, भिवानी की मुकेश पहाड़ी, सिरसा की विमला सींवर, पानीपत की उर्वशी गोयल, फरीदाबाद की राजबाला सरदाना, पानीपत की आशु सत्यवान शेरा, फतेहाबाद की नेहा मित्तल, झज्जर की सोमवती जाखड़ व पलवल की आशावती हुड्डा को शामिल गया है। ऊषा प्रियदर्शी ने पांच जिलों में नई प्रधान भी नियुक्त किए हैं। सीमा भारद्वाज को फरीदाबाद का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी तरह से कोमल सैनी को पानीपत, सीमा दत्ता को फतेहाबाद, नीलम अहलावत को झज्जर तथा आशा भारद्वाज को पलवल का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। महिला मोर्चा में ये नियुक्तियां आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए की गई हैं। ऊषा प्रियदर्शी ने कहा कि पार्टी के प्रति वफादार और सक्रिय महिलाओं को संगठन में पूरा मान-सम्मान मिलेगा।

(Udaipur Kiran) शर्मा कुमार सक्सैना

Most Popular

To Top