
मुंबई, 09 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । रायगढ़ जिले के मानगांव तहसील में स्थित मांजराने घाट पर बुधवार को एक एसटी बस अनियंत्रित होकर 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस घटना में आठ महिलाएं जख्मी हो गई हैं, सभी का इलाज मानगांव उप जिला अस्पताल में हो रहा है। इनमें एक महिला की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार बुधवार को रायगढ़ में लाडली बहन योजना का कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 29 महिलाएं एसटी बस से जा रही थीं। मानगांव में मांजराने घाट पर अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे बस सीधे 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। मानगांव पुलिस ने खाईं में गिरी बस में फंसी महिलाओं को बाहर निकाल लिया है। खाईं में गिरी बस को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
————————————————-
(Udaipur Kiran) यादव
