

रांची, 13 नवम्बर ( हि.स.)। रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा और उनकी पत्नी कंचन सिंह ने बुधवार को बरियातू स्थित मतदान केंद्र में अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान किया।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने रांची के आम जनता से अपील की है कि सभी अपने मताधिकार का जरूर इस्तेमाल करें। निर्भीक होकर घरों से निकले और वोट दें। किसी भी तरह की समस्या होने पर पुलिस को तुरंत सूचित करें। रांची पुलिस द्वारा जिला में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
—————
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे
