Jammu & Kashmir

एसएसएफ ने गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाने एवं तस्करों के खिलाफ सख्त कानून बनाने के लिए आवाज बुलंद की

SSF raised its voice for banning cow slaughter and making strict laws against smugglers

कठुआ 01 जून (Udaipur Kiran) । मैं जो बोलूं तो वह इल्जाम है बगावत का, मैं चुप जो रहूं तो बड़ी बेबीसी सी होती है, हम तो फिर भी इंसान हैं प्रशासन से सरकार से कुछ मांगना चाहेंगे तो गुजारिश कर लेंगे, अगर सरकार फिर भी नहीं मानेगी तो अपने हक के लिए सिस्टम से लड़ लेंगे, लेकिन उस बेजुबान गौ माता की बदकिस्मती का क्या जिस माता को इस देश में मां का नाम तो मिला लेकिन दर्ज कभी हासिल नहीं हुआ। कुछ इस तरह के शब्दों के साथ कठुआ के युवाओं ने गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाने एवं तस्करों के खिलाफ सख्त कानून बनाने के लिए जिला प्रशासन के समक्ष मांग रखी।

रविवार को एसएसएफ संस्था के बैनर तले कठुआ के युवाओं ने गौ हत्या बंद करो, गौ तस्करी पर सख्त कानून बनाया जाए जैसे स्जोगनों के साथ सड़क पर उतरे। और जिला प्रशासन और मौजूदा सरकारों के प्रति रोष व्यक्त किया। एसएसएफ के अध्यक्ष हरमीत सिंह के नेतृत्व में सदस्य वंश शर्मा, धीरज लूथरा, सनी मेहरा, मोहित, रवि वर्मा, जावेद, मुकेश, हर्ष सिंह सहित अन्यों ने कहा कि आखिर क्या कारण है कि आज तक गौ माता को राष्ट्र का दर्जा नहीं मिला, क्यों गौ हत्या पर आज तक प्रतिबंध नहीं लगा, आखिर क्यों गौ तस्करी पर सख्त कानून नहीं बनाए गए।

युवाओं ने मांग करते हुए कहा कि गौ तस्करी करने वालों पर कड़ी सजा मुकर्रर की जाए ताकि उनकी आने वाली पीढ़ी भी इस तरह के धंधें के प्रति सोचे ना। उन्होंने कहा कि हमारे देश में गाय को माता कहा जाता हैं लेकिन लेकिन आज तक उन्हें माता का दर्जा नहीं मिला। उन्होंने कहा कि इससे पहले की सरकारों ने भी गौ तस्करी पर कोई भी सख्त कानून नहीं बनाया और मौजूदा सरकार ने भी आज तक इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया। उन्होंने कहा कि अगर इससे पहले देखा जाए तो महाराजा रणजीत सिंह के समय में भी गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध था।

उन्होंने कहा कि हर समाज की गौ माता के साथ आस्था जुडी हुई है, एक तरफ हम गौ माता का दूध पीकर हम जवान होते हैं वहीं दूसरी तरफ उसी गांव माता के निर्मम हत्या कर दी जाती है। लेकिन आज तक हमारे देश में इस पर कोई सख्त कानून नहीं बनाया गया। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में केंद्र में प्रभावशाली सरकार है अगर वह चाहे तो गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए और गौ तस्करों पर सख्त कानून पारित करें ताकि आए दिन जो गौ हत्या हो रही है उस पर लगाम लग सके।

—————

(Udaipur Kiran) / सचिन खजूरिया

Most Popular

To Top