

पूर्वी चंपारण,04 जनवरी (Udaipur Kiran) ।जिला मुख्यालय मोतिहारी शहर से सटे बंजरिया साहू टोला स्थित द्वार देवी मंदिर के समीप शनिवार को कलश यात्रा के साथ ही
सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ शुरू हुआ।महायज्ञ के पूर्व शनिवार कलश सह भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। गाजे बाजे के निकली कलश यात्रा में करीब 251 कुंवारी कन्याओ के साथ रंग बिरंगे परिधान में बड़ी संख्या महिलाएं व पुरूष भी शामिल थे।
कलश यात्रा यज्ञ स्थल से निकलकर जानपुल चौक, अवधेश चौक होते हुए देवराहा बाबा मठ परिसर में पहुंची,जहां पर सिकरहना नदी से आये जल को अयोध्या से पहुंते आचार्य महंथ रामप्रवेश दास जी महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच जलबोझी की गई। जल भरने के बाद शोभायात्रा नकछेद टोला, हेनरी बाजार, ज्ञान बाबू चौंक, जानपुल चौक, बंजरिया साहू टोला होते हुए पुनः यज्ञ स्थल पहुँची। इस दौरान शहर का पूरा वातावरण जय श्री राम, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा।भागवत सप्ताह के दौरान पूरे सातों दिन तक धार्मिक अनुष्ठान के साथ ही प्रतिदिन दोपहर 01 बजे से संध्या 5 बजे तक यूपी वृंदावन मथुरा से आयी कथावाचिका राजनंदनी किशोर जी के द्वारा प्रवचन किया जाएगा।
(Udaipur Kiran) / आनंद कुमार
