Uttrakhand

राष्ट्रीय खेल दिवस पर पांच दिनों तक चलेंगे खेल कार्यक्रम

-टीमों के नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और प्रमुख खिलाड़ियों के नाम पर

हल्द्वानी, 25 अगस्त (Udaipur Kiran) । राष्ट्रीय खेल दिवस पर इस वर्ष 26 से 31 अगस्त तक खेल कार्यक्रम आयाेजित किए जाएंगे। खेल मंत्रालय ने एसओपी जारी कर दी है, जिसमें टीमों के नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रमुख खिलाड़ियों के नाम पर रखने के निर्देश दिया गया है।

हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय खेल दिवस पर पहली बार एक हफ्ते तक खेल कार्यक्रम होंगे। खेल विभाग के साथ ही स्कूल, कॉलेज, इंस्टीट्यूट, विश्वविद्यालय सहित अन्य संस्थान भी राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजन कर सकते हैं। इसके लिए खेल भी तय किए गए हैं। वहीं स्कूल-कॉलेजों में फिट इंडिया मूवमेंट चलेगा। इसमें टीम खेलों को अधिक महत्व दिए जाने के लिए कहा गया है। खेल मंत्रालय ने इसके लिए 15 खेलों के आयोजन का सुझाव दिया है। सुविधाओं के अनुसार इनमें से भी खेलों का चयन किया जा सकता है।

(Udaipur Kiran) / अनुपम गुप्ता / सत्यवान

Most Popular

To Top