Assam

आईआईटी गुवाहाटी में शुरू हुआ स्पिकमके विरासत 2025 उत्सव

आईआईटी गुवाहाटी (फाइल फोटो)

गुवाहाटी, 24 जनवरी (Udaipur Kiran) । आईआईटी गुवाहाटी में स्पिकमके विरासत 2025 उत्सव का शुभारंभ हुआ। डॉ. भूपेन हजारिका सभागार में ओडिसी नृत्य प्रदर्शन के साथ इस मनमोहक शास्त्रीय संगीत उत्सव की शुरुआत हुई।

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नृत्य कलाकार मधुलिता महापात्रा ने बीती रात ओडिसी नृत्य का प्रदर्शन किया। चार दिवसीय कार्यशाला के दौरान उन्होंने आईआईटी गुवाहाटी के छात्रों के एक दल को प्रशिक्षण दिया। उनके निर्देशन में छात्रों की टीम ने भी ओडिसी नृत्य का प्रदर्शन किया।

26 जनवरी तक चलने वाले विरासत 2025 उत्सव में ओडिसी नृत्य के अलावा राजस्थानी नृत्य और भारत के विभिन्न लोक नृत्यों का प्रदर्शन किया जाएगा। हर साल यह शिक्षा संस्थान इस उत्सव के माध्यम से भारतीय लोक नृत्य को बढ़ावा देने और छात्रों द्वारा प्रदर्शन को प्रोत्साहित करता आ रहा है।

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Most Popular

To Top