
चेन्नई, 13 मई (Udaipur Kiran) । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले महीने 6 अप्रैल को पंबन और रामेश्वरम के बीच समुद्र पर नवनिर्मित पंबन ब्रिज का उद्घाटन किया था। इससे पहले, पुराने पुल पर गति सीमा 10 किमी/घंटा थी। रेलगाड़ियाँ अब तेज गति से चल सकती हैं। नये पुल पर 75 किमी/घंटा गति बढ़ाने की अनुमति दी गई है। इसके चलते दक्षिण रेलवे ने रामेश्वरम से आने और जाने वाली ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। यह बदलाव इस प्रकार हैः
रामेश्वरम-त्रिची एक्सप्रेस ट्रेन (ट्रेन संख्या 16850) 14 मई से दोपहर 2.50 बजे के बजाय दोपहर 3 बजे रवाना होगी। इसी तरह, रामेश्वरम-तिरुपति एक्सप्रेस ट्रेन (16780) 15 मई से शाम 4.20 बजे के बजाय शाम 4.30 बजे रवाना होगी। इसके अलावा, रामेश्वरम-चेन्नई एक्सप्रेस ट्रेन (16752) 14 मई से शाम 5.30 बजे के बजाय शाम 5.50 बजे रवाना होगी।
रामेश्वरम-कोयंबटूर एक्सप्रेस ट्रेन (16617) 14 मई से शाम 7.30 बजे के बजाय 7.55 बजे रवाना होगी। रामेश्वरम-चेन्नई एक्सप्रेस ट्रेन (22662) 14 मई से रात 8.35 बजे के बजाय 8.50 बजे रवाना होगी। रामेश्वरम-कन्याकुमारी एक्सप्रेस ट्रेन (22621) 7 जून से मंडपम रेलवे स्टेशन पर अस्थायी रूप से रुकेगी। साथ ही यह ट्रेन रामेश्वरम से रात 9.10 बजे के बजाय 9.15 बजे रवाना होगी।
रामेश्वरम से मदुरै जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 14 मई से शाम 6 बजे के बजाय 6.15 बजे रवाना होगी।
—————
(Udaipur Kiran) / Dr. Vara Prasada Rao PV
