RAJASTHAN

भारतीय रेल के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में अनूठे डाक टिकटों की खास प्रदर्शनी

भारतीय रेल के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में अनूठे डाक टिकटों की खास प्रदर्शनी

कोटा, 16 अप्रैल (Udaipur Kiran) । भारतीय रेल के स्थापना दिवस के अवसर पर पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक कार्यालय में प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी प्रभात के मार्गदर्शन में अनूठे डाक टिकटों की एक खास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक /जन सम्पर्क अधिकारी, कोटा सौरभ जैन के अनुसार प्रदर्शनी में डाक टिकट संग्रहकर्ता अरविन्द मलिक द्वारा सन् 1853 से अभी तक के भारतीय रेल से संबंधित डाक टिकटों की प्रदर्शनी लगाई गई। यह आयोजन मुख्य कार्मिक अधिकारी (प्रशासन) एस डी पाटीदार के निर्देशन एवं मुख्य कार्मिक अधिकारी (आईआर) अजय कुमार दीक्षित के संरक्षण में किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन उप मुख्य कार्मिक अधिकारी (मुख्यालय) द्वारा किया गया। इस प्रदर्शनी में भारतीय रेल द्वारा अर्जित विशेष उपलब्धियों के अवसर पर जारी डाक टिकटों का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। इनमें पहली यात्री रेल, विद्युत कर्षण के 75 गौरवपूर्ण वर्ष, भारतीय रेल के 150 वर्ष पूर्ण होने पर जारी डाक टिकट प्रमुख रूप से शामिल हैं। इस प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अवलोकन किया।

कार्यक्रम में उप मुख्य कार्मिक अधिकारी (आईआर) संजय कुमार, सहायक कार्मिक अधिकारी (कल्याण) अभय कुमार गुप्ता एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / राजीव

Most Popular

To Top