Maharashtra

मुंबई मनपा का विशेष सफाई अभियान

मुंबई, 28 मई (Udaipur Kiran) । बीते दो दिनों पहले मुंबई में भारी बाऱिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। इसे लेकर सकते में आई मुंबई महानगरपालिका ने प्लास्टिक जैसे कचरों से गटर जाम होने की समस्या से निपटने के लिए सफाई अभियान चलाने का फैसला किया है। यह सफाई अभियान गुरुवार से शुरु होगा और 15 जून 2005 चक चलेगा।

मुंबई मनपा के अनुसार बनाई गई योजना के तहत मानसून पूर्व कार्य तेजी से चल रहे हैं। लेकिन मुंबई में मानसून हर साल की तुलना में एक पखवाड़ा पहले आ गया है। यह सच है कि नालों की सफाई, सड़क और अन्य कार्यों पर कुछ असर पड़ा है। नागरिक सेवाओं और सुविधाओं की सर्वोच्च प्राथमिकता को देखते हुए, मानसून पूर्व कामों को सुधारा जाना चाहिए। मनपा आयुक्त भूषण गगरानी ने निर्देश दिए हैं कि कामों को जल्दी से पूरा किया जाना चाहिए। सभी मशीनरी को तैयार रखा जाना चाहिए।

मुंबई में मानसून की गतिविधियों को देखते हुए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग की ओर से मुंबई शहर और उपनगरों में कचरा इकट्ठा करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। प्रतिदिन सुबह 10 बजे से पहले सफाई की जाएगी और जरूरत पड़ने पर दूसरी बार भी सफाई की जाएगी. नदी- नालों के आस-पास के क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. सार्वजनिक स्थानों पर फेंकी गई वस्तुओं और सामग्रियों को इकट्ठा करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बारिश के पानी के साथ आने वाले कचरा पानी की निकासी में बाधा न डालें।

—————

(Udaipur Kiran) / वी कुमार

Most Popular

To Top