
अलीपुरद्वार, 28 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जंगल संलग्न इलाके में तस्करों की घुसपैठ को रोकने के लिए बक्सा बाघ परियोजना के अधिकारियों ने शनिवार को विशेष अभियान चलाया। यह अभियान कालचीनी ब्लॉक के बक्सा जंगल संलग्न उत्तर और दक्षिण पोरो बस्ती इलाकों में चलाई गई। दोनों गांवों के अलग-अलग हिस्सों में खोजी कुत्तों की मदद से अभियान चलाया गया।
इस संबंध में वन विभाग की ओर से बताया गया कि सर्दी के मौसम में इस गांव में काफी लोग आते हैं। जिसके चलते वन विभाग अलर्ट है। अभियान के माध्यम से यह पता लगाना है कि जंगल से घिरे इन दोनों गांवों में कोई अवैध या गैर कानूनी गतिविधि तो नहीं हो रही है। इस दिन निमती और पश्चिमी दमनपुर रेंज में संयुक्त रूप से यह अभियान चलाया गया। वन विभाग का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार
