
रांची, 12 जून (Udaipur Kiran) । झारखंंड विधानसभा के अध्यक्ष रबिन्द्रनाथ महतो ने अहमदाबाद से लंदन जा रहे विमान की दुर्घटना में मारे गए यात्रियों और दुर्घटना से प्रभावित घायलों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा है कि अहमदाबाद विमान दुर्घटना एक विकराल हादसा है। भारत सहित अन्य देशों में भी इस दुर्घटना को लेकर शोक की लहर है। हादसे में लोगों की आकाल मृत्यु और घायल यात्रियों के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर दुर्घटना से प्रभावित यात्रियों के परिजनों को दुख सहने की शक्ति दें।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
