Bihar

एसपी ने अहले सुबह लिया शहर सहित सदर थाना का जायजा

एसपी ने अहले सुबह लिया शहर सहित सदर थाना का जायजा

किशनगंज,03अगस्त (Udaipur Kiran) । जिला पुलिस कप्तान सागर कुमार ने शनिवार की अहले सुबह शहर सहित सदर थाना का जायजा लिया।

एसपी अचानक 4 बजे सुबह अपने आवास से निकले। वे निरीक्षण के लिए कहां जाएंगे इसकी भनक पहले से किसी भी सुरक्षा गार्ड को नहीं थी। वे पहले शहर के चौक चौराहों में पहुंचे। डियूटी में कौन पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे और कौन नहीं थे इसकी पड़ताल की गई। इसके बाद चेक पोस्ट का जायजा लिया। शहर में कितनी गश्ती गाड़ियां घूम रही थी इसकी भी पड़ताल एसपी ने की। इसके बाद एसपी अहले सुबह ही सदर थाना पहुंचे।अहले सुबह एसपी सदर थाना पहुंचेंगे ये भनक पहले से किसी को नहीं थी।

एसपी जैसे ही सदर थाना पहुंचे थाने में मौजूद पुलिस कर्मी आश्चर्य चकित हो गयें। एसपी ने पहले ओडी डियूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारी के बारे में जानकारी ली। थाना की व्यवस्था का भी जायजा लिया। निरीक्षण के वक्त डियूटी पर कितने पुलिस कर्मी मौजूद थे यह भी जानकारी ली। साथ ही एसपी सागर कुमार के द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान शस्त्रागार, कोषागार, बैंक गार्ड, कोर्ट सुरक्षा, थाना संतरी, ओडी डियूटी एवं गश्ती दल का औचक जांच किया गया। जांच के दौरान पुलिस पदाधिकारी, कर्मी मुस्तैदी से डियूटी करते हुए पाये गए।

(Udaipur Kiran) / धर्मेन्द्र सिंह / गोविंद चौधरी

Most Popular

To Top