Uttar Pradesh

एसपी जालाैन ने पंचनद धाम पहुंच कर जनपदीय सीमा और दस्यु प्रभावित रहे इलाकाें का जाना हाल

औरैया, 21 जुलाई (Udaipur Kiran) । जिले की भौगोलिक स्थिति को जानने लिए पुलिस अधीक्षक जालौन ने रामपुरा थाना क्षेत्र के पंचनद धाम का स्थलीय निरीक्षण किया।

पड़ाेसी जनपद जालौन में नवागंतुक पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दुर्गेश कुमार ने रविवार काे पूर्व दस्यु प्रभावित इलाका रहे पंचनद की भौगोलिक स्थिति जानने के लिए स्थलीय निरीक्षण किया। इस दाैरान एसपी ने क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र कुमार बाजपेई, थानाध्यक्ष रामपुरा योगेन्द्र कुमार से पंचनद की भौगोलिक वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्हाेंने यमुना में मिलने वाली नदियों व नदी के पार इटावा एवं औरैया जनपद के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही स्थानीय ग्रामीणों से संवाद कर वर्ष 1970 से 2010 तक इस बीहड़ पट्टी में सक्रिय रहे दस्यु दलों के बारे में जाना। वर्तमान में क्षेत्रीय स्थिति एवं यहां के लोगों के बारे में हालचाल प्राप्त किया।

पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार ने बताया कि हमारा प्रयास है कि जनपद के प्रत्येक थाना क्षेत्र में पूर्व में रहे दस्यु आपराधिक घटनाओं से प्रभावित संवेदनशील क्षेत्र की स्थिति को समझने तथा वर्तमान की स्थिति के बारे में जानकारी रखना है। स्वयं जाकर कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के कार्य याेजना तैयारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि अपराधियों को सीमा में रहने के लिए जेल के अतिरिक्त कोई स्थान नहीं है। कोई कितना भी शक्तिशाली या प्रभावशाली क्यों ना हो उसे असामाजिक कार्य करने एवं अपराध करने का अवसर नहीं दिया जाएगा। जो व्यक्ति अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होगा उसे कानून के आधार पर सख्त सजा दिलाई जाएगी। इस माैके पर उपनिरीक्षक मनीष कुमार, उपनिरीक्षक रामकृष्ण चौकी प्रभारी जगम्मनपुर मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) कुमार / मोहित वर्मा

Most Popular

To Top