Uttrakhand

यमुनोत्री यात्रा मार्ग का एसपी ने किया निरीक्षण

यात्रा रुट व धाम पर पडने वाले पर्यटन पुलिस चौकियों, ड्यूटी प्वाइंट,

उत्तरकाशी, 28 मार्च (Udaipur Kiran) । पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल चारधाम यात्रा को लेकर पुलिस की तैयारियां में जुट गई है। आज उन्होंने यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर यात्रा मार्ग के मुख्य पड़ावों, पुलिस चौकियों व दुर्घटना संभावित व संवेदनशील स्थानों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस चौकियों, ड्यूटी प्वाइंट, यात्री पंजीकरण केन्द्र, आदि का भौतिक निरीक्षण किया और पुलिस कर्मियों को पूरे मनोयोग से कार्य करने को कहा।

पुलिस अधीक्षक ने दुर्घटना संभावित और संवेदनशील स्थानों पर आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय के साथ-साथ अतिरिक्त पुलिस बल नियुक्त करने के निर्देश दिये है। यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भीड नियंत्रण व यात्रा के सुरक्षित संचालन के लिए घोडे-खच्चर, डंडी-कंडी के रोटेशन सिस्टम के साथ जरुरत पडने पर वैकल्पिक मार्ग के प्रयोग की योजना पर जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट देवेन्द्र सिंह नेगी, थानाध्यक्ष बड़कोट दीपक सिंह कठैत, वाचक पुलिस अधीक्षक कोमल सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / चिरंजीव सेमवाल

Most Popular

To Top