
लखनऊ, 9 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश उपचुनाव में सपा-कांग्रेस का गठबंधन डांवाडोल स्थिति में है। हरियाणा चुनाव परिणाम के बाद से समाजवादी पार्टी के नेता और प्रवक्ता जिस प्रकार कांग्रेस की आलोचना कर रहे हैं, उससे स्पष्ट हो रहा है कि गठबंधन की गांठे ढीली पड़ रही हैं।
राकेश त्रिपाठी ने कहा कि सपा की सूची में हरियाणा चुनाव परिणाम का असर दिख रहा है। कांग्रेस के दावे वाली सीटों पर सपा ने प्रत्याशी घोषित कर कांग्रेस को हैसियत बताई है।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि हरियाणा परिणाम से भाजपा कार्यकर्ताओं का आत्मबल बढ़ा है। उपचुनाव में सभी सीटों पर भाजपा गठबंधन जीतेगा।
हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की विजय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल-इंजन सरकार द्वारा क्रियान्वित कल्याणकारी नीतियों पर जन-जन के अटूट विश्वास का प्रतिबिंब है।
यह जनादेश दर्शाता है कि कांग्रेस की विभाजनकारी और तुष्टिकरण की राजनीति को हरियाणा की जनता ने सिरे से नकारा है। हरियाणा में पहली बार किसी राजनीतिक दल ने लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह जीत की हैट्रिक मोदी के जनकल्याण, विकास और सुशासन को जनता का प्रचंड समर्थन है।
—————
(Udaipur Kiran) / बृजनंदन
