Uttar Pradesh

नगर निगम कार्य समिति बैठक का सपा, भाजपा पार्षदों ने किया बहिष्कार

नगर निगम लखनऊ की कार्य समिति की बैठक में मध्य में महापौर सुषमा, बांयी ओर नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह (फोटो)

लखनऊ, 10 मार्च (Udaipur Kiran) । लखनऊ नगर निगम की कार्यकारिणी व कार्य समिति की बैठक का समाजवादी पार्टी (सपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पार्षदों ने बहिष्कार कर दिया। पार्षदों के बहिष्कार के चलते महापौर सुषमा खर्कवाल ने बैठक काे एक घंटे के लिए स्थगित कर दिया।

बैठक बहिष्कार करने वाले सपा के दो और भाजपा के छह पार्षदों ने बताया कि नगर निगम प्रशासन उनकी मांगों को नहीं मान रहा है। उन्हाेंने अपने अपने क्षेत्र में विकास कार्य की आवश्यकता के अनुसार बजट मांगा था, जिसमें कटौती की गयी है। उनका कहना है कि पार्षदाें के विकास कार्य की निधि बढ़ायी जानी चाहिए।

समाजवादी पार्टी के पार्षद सुरेंद्र वाल्मीकि ने कहा कि लखनऊ नगर निगम में महापौर सुषमा खर्कवाल अपनी मनमानी चला रही है। नगर आयुक्त भी उनके कहे अनुसार चल रहे हैं। विकास निधि में कटौती कराने के पीछे महापौर की अपनी मंशा है। जबकि नगर निगम पर साढ़े चार अरब की देनदारी है।

इससे पहले 2025-26 वित्तीय वर्ष की महत्वपूर्ण बैठक में महापौर सुषमा खर्कवाल, कार्यकारिणी समिति के उपाध्यक्ष गिरीश गुप्ता, पार्षद रंजीत सिंह, नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह पहुंचें और बजट पर चर्चा करने की तैयारी की। बैठक में जलकल विभाग, नगर निगम के तमाम बजट पर प्रस्ताव प्रस्तुत होने थे।

—————-

—————

(Udaipur Kiran) / श.चन्द्र

Most Popular

To Top