Jharkhand

राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट के प्रदेश सचिव बने सोनू

सोनू मिश्रा की फाइल फोटो

रांची, 11 जून (Udaipur Kiran) । राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री कृष्ण मुरारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कौशल राय, राष्ट्रीय सह संयोजक अरविन्दर सिंह खुराना के मार्गदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पांडेय ने बुधवार को 24 जिलों के अध्यक्ष और कार्यकारणी की घोषणा की।

इसके पूर्व देवघर में राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट झारखंड प्रदेश की बैठक हुई। बैठक में यह तय हुआ कि राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट सांस्कृतिक और सामाजिक क्षेत्रो में काम करेगी और सनातन के विचारों को जन – जन तक पहुंचाएगी।

मौके पर कहा गया कि राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट हर मंगलवार को सभी जिले में हनुमान चालीसा का पाठ कराएगी। नव नियुक्त प्रदेश सचिव सोनू मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट समय की मांग है। उन्होंने कहा कि आज झारखंड में आदिवासी की जमीन हड़पी जा रही है और उनका जबरन धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। जागरूकता के अभाव में भोले-भाले आदिवासी इसके शिकार हो रहे हैं। प्रदेश के कई जिले ऐसे हैं जहां सबसे अधिक यह खेल हो रहा है।

राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट गांवों में चौपाल के माध्यम से आदिवासियों की संस्कृति संरक्षण और अपने हक और अधिकारों के प्रति उन्हें जागरूक करेगी। इसके लिए पुरे प्रदेश भर में जन जागरण अभियान चलाया जायेगा।

वहीं प्रदेश सचिव नियुक्त होने पर सोनू मिश्रा ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Most Popular

To Top