Haryana

सोनीपत: राहुल गांधी झूठ सोचते और फैलाते हैं: मुख्यमंत्री नायब सैनी

सोनीपत: मुख्यमंत्री नायब सैनी सोनीपत की नई अनाज मंडी में आयोजित जन आशीर्वाद रैली में मंच पर भाजपा नेताओं के साथ।
सोनीपत: मुख्यमंत्री नायब सैनी सोनीपत की नई अनाज मंडी में आयोजित जन आशीर्वाद रैली में मंच पर भाजपा नेताओं के साथ।
रैली संयोजक पूर्व मंत्री कविता जैन-राजीव जैन ने आमजन         पर की पुष्प वर्षा

-कांग्रेस आईसीयू में,

10 साल का हिसाब दिया तो वेंटिलेटर पर होगी: मुख्यमंत्री नायब सैनी

-पूर्व मंत्री कविता

जैन व मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार द्वारा आयोजित जन आशीर्वाद रैली में गरजे

मुख्यमंत्री

-मुख्यमंत्री नायब

सिंह सैनी का कांग्रेस पर हमला: भाजपा ने विकास को दी गति

सोनीपत, 1 सितंबर (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र

मोदी के आशीर्वाद से प्रदेश में भाजपा सरकार के नॉन-स्टॉप काम करने और विकास को गति

देने की बात कही। उन्होंने कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर

तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस अब आईसीयू में है, और अगर 10 साल का हिसाब मांगा जाए

तो कांग्रेस वेंटिलेटर पर पहुंच जाएगी। उन्होंने राहुल गांधी को कांग्रेस का

सरगना बताते हुए कहा कि वे रात को झूठ सोचते हैं और दिनभर उनके कार्यकर्ता

इसे फैलाते हैं।

मुख्यमंत्री सैनी रविवार शाम सोनीपत की नई अनाज मंडी

में आयोजित जन आशीर्वाद रैली में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने हर विकास

कार्य का हिसाब जनता के सामने रखा है, जबकि कांग्रेस अपने 10 साल के कार्यकाल का हिसाब

देने में विफल रही है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वे जनता को गुमराह करने

का प्रयास कर रहे हैं, जबकि भाजपा ने किसान, युवा, महिला और गरीब का सम्मान बढ़ाने

का काम किया है।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि

अगर कांग्रेस 15 सवालों का जवाब नहीं दे सकती तो कम से कम 5 सवालों का ही जवाब दे दे।

उन्होंने कहा कि अब चुनावी बिगुल बज चुका है और जनता को कांग्रेस के झूठे वादों से

सावधान रहना चाहिए। सैनी ने कहा कि वे सोनीपत की जनता का आशीर्वाद लेने आए हैं ताकि

हरियाणा में भाजपा को फिर से सत्ता में लाया जा सके और डबल इंजन सरकार को और गति दी

जा सके।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने मुख्यमंत्री

के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने 56 दिनों में बेहतरीन काम करके विरोधियों

के मुंह बंद कर दिए हैं। उन्होंने सोनीपत के लोगों से अपील की कि वे 5 अक्टूबर को कमल

के फूल पर वोट डालकर भाजपा को लगातार तीसरी बार सरकार बनाने में मदद करें। रैली संयोजक, पूर्व मंत्री कविता जैन ने कहा कि इस

बार हरियाणा की जनता भाजपा को सबसे बड़ी जीत दिलाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने

झूठे वादों से जनता को भ्रमित किया था, लेकिन इस बार जनता उन्हें जवाब देगी। भाजपा

के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने कहा कि सोनीपत की जनता ने कांग्रेस को हराने

का मूड बना लिया है और भाजपा की जीत तय है।

पूर्व विधायक सतबीर त्यागी, सतीश नांदल, कृष्णा गहलावत,

डाॅ ओमप्रकाश आत्रेय, निखिल मदान, अनिल ठक्कर, ललित बत्रा, तीर्थ राणा, अशोक छाबडा,

सुमित्रा चौहान, प्रदीप सांगवान, योगेश पाल अरोडा, तरूण देवीदास, डाॅ ओपी परूथी, नवीन

मंगला, संजय वर्मा, सोनिया मोर व वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) परवाना

Most Popular

To Top