सोनीपत, 19 फ़रवरी (Udaipur Kiran) । जिले
के थाना शहर सोनीपत की पुलिस टीम ने लड़की के साथ दुष्कर्म करने की घटना में संलिप्त
आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सन्नी निवासी वेस्ट राम नगर, सोनीपत का
रहने वाला है। जिला
सोनीपत निवासी एक लड़की ने 21 जनवरी को थाना शहर सोनीपत में शिकायत दी की आरोपी सन्नी
ने उसके साथ दुष्कर्म किया हैl पुलिस ने केस दर्ज किया गया था।
थाना शहर सोनीपत की
जांच टीम में नियुक्त महिला सहायक उप निरीक्षक मिनाक्षी ने कार्रवाई करते हुए लड़की के
न्यायालय के आदेशानुसार मजिस्ट्रेट के सामने बयान करवाकर महिला विशेषज्ञ व लीगल ऐड
से काउंसलिंग करवाई। और दूसरी ओर घटना में संलिप्त आरोपी सन्नी को गिरफ्तार कर लिया
हैl गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल
भेज दिया गया है।
—————
(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना
