
सोनीपत, 23 नवंबर (Udaipur Kiran) । महाराष्ट्र
विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन की प्रचंड जीत पर शनिवार को विधायक निखिल मदान ने
पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। सोनीपत स्थित उनके सेक्टर-14 कार्यालय पर कार्यकर्ताओं
ने लड्डू बांटे और ढोल की थाप पर नाचते हुए खुशी का इजहार किया।
विधायक
निखिल मदान ने जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महाराष्ट्र के मतदाताओं और
भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होंने कहा कि यह विजय केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी
नीतियों पर जनता की मुहर है। इस अवसर
पर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र मदान, नरेश वर्मा, मुकेश बत्रा, त्रिभुवन कौशिक, महेश लूथरा,
और अन्य भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। विधायक ने कार्यकर्ताओं को लड्डू खिलाकर बधाई दी।
उन्होंने विश्वास जताया कि महाराष्ट्र सरकार जनता के हित में विकास के नए आयाम स्थापित
करेगी।
—————
(Udaipur Kiran) परवाना
