
सोनीपत, 29 मई (Udaipur Kiran) । भारत की माटी में जन्मे वीर सपूतों
की गाथाएं हमेशा प्रेरणा देती हैं। देश की रक्षा में समर्पित मेजर आशीष दहिया का शौर्य
चक्र सम्मान इसका जीवंत उदाहरण है। उनकी वीरता और निष्ठा हमें देश भक्ति का संदेश देती
है, जो हर भारतीय के हृदय में जोश भरता है।
गुरुवार को भाजपा के पूर्व जिला
अध्यक्ष जसवीर दोदवा उनके निवास स्थान पर सोनीपत के सेक्टर 23 पहुंचे वहां अपने साथियों
के साथ आशीष दहिया को शाल ओढा कर सम्मानित किया। जसबीर दोदुआ ने कहा
कि मेजर आशीष दहिया को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने शौर्य चक्र से सम्मानित किया है
यह हमारे लिए और पूरे देश के लिए गौरवशाली विषय है। बहादुरी की जीवंत मिसाल मेजर आशीष दहिया जिन्होंने पुलवामा में पांच उच्च
जोखिम वाले अभियानों में चार खूंखार आतंकवादियों को मार गिराया। उनकी इस बहादुरी ने
देश की सुरक्षा को सुदृढ़ किया।।
मेजर आशीष का परिवार भी देश सेवा में समर्पित है। उनकी
पत्नी अनुशा और छोटे भाई अनीष दहिया भी सेना में मेजर के पद पर कार्यरत हैं, जो परिवार
की देश भक्ति की गौरव गाथा को और गहरा करता है। युवाओं के लिए प्रेरक हैं।
मेजर आशीष ने सोनीपत के शिवा शिक्षा
सदन स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की और बाद में लेफ्टिनेंट के रूप में सेना में
भर्ती हुए। वर्तमान में वे 50वीं बटालियन राष्ट्रीय राइफल्स में सेवारत हैं। उनके माता-पिता
स्व. अशोक दहिया और सविता के इस बहादुर लाडले सपूत की उपलब्धि से परिवार में जहां खुशी
का माहौल है।
इस अवसर पर भाजपा
पूर्व जिला अध्यक्ष जसवीर दोदवा के साथ रिटायर एसडीएम वीरेंद्र सांगवान, प्रियांशु
जैन, बिजेंद्र, रविन्द्र गहलवात सहित अन्य उपस्थित रहे।
—————
(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना
